दरबार साहिब में नतमस्तक हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान

WhatsApp Channel Join Now
दरबार साहिब में नतमस्तक हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान


दरबार साहिब में नतमस्तक हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान


चंडीगढ़, 28 अगस्त (हि.स.)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान रक्षा बंधन के अवसर पर शुक्रवार को पंजाब दौरे पर अमृतसर पहुंचे। उन्होंने सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर गुरु घर का आशीर्वाद लिया।

दरबार साहिब में नतमस्तक होने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कुछ समय गुरु घर में बिताया और लंगर सेवा में हिस्सा लिया। उन्होंने लंगर हॉल में बर्तन साफ करके सेवा की। इस दौरान श्रद्धालुओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। शिवराज सिंह चौहान रक्षाबंधन और रक्खड़ पुनिया मेला के अवसर पर पंजाब के दौरे पर हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यहां आकर एक नए प्रकाश व ऊर्जा का संचार हुआ है। गुरू घर में सभी एक समान है। आज उन्हें यहां आने का सौभाग्य मिला है।

केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में किसानों से मुलाकात और संवाद प्रमुख रूप से शामिल है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री उमरानंगल गांव में आयोजित ‘किसान चौपाल’ में किसानों से संवाद करेंगे। वहीं, बाबा बकाला साहिब में रक्खड़ पुन्या मेले से जुड़े कार्यक्रमों में भी उनके शामिल होने का कार्यक्रम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story