शिरोमणि अकाली दल ने सभी राज्यों में महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग उठाई

WhatsApp Channel Join Now
शिरोमणि अकाली दल ने सभी राज्यों में महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग उठाई


चंडीगढ़, 08 अगस्त (हि.स.)। शिरोमणि अकाली दल ने आज सभी राज्यों में संसदीय सीटों में 50 फीसदी वृद्धि करने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव का समर्थन करने के अलावा देश में महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग की है।

अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करने के बाद यह फैसले लिए गए। पार्टी ने साफ किया कि वह महिला आरक्षण बिल के साथ-साथ परिसीमन को भी तुरंत पारित करने के पक्ष में है। बादल ने कहा कि अकाली दल संसदीय सीटों में सभी राज्यों की हिस्सेदारी 50 फीसदी की बढ़ाने वाले केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किए गए उस प्रस्ताव का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी निष्पक्ष और समान परिसीमन प्रक्रिया का समर्थन करती है, जिससे सभी राज्यों का समान प्रतिनिधित्व मिल सके। उन्होंने कहा कि इससे सभी राज्यों को न्याय मिलना सुनिश्चित होगा।

महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर बादल ने कहा कि पार्टी सिख गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेती है, जिन्होंने हमेशा महिलाओं की गरिमा के साथ-साथ उन्हें समानता और समान अधिकार सुनिश्चित करने की शिक्षा दी है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने भी सदन में महिला आरक्षण का प्रावधान करके उदाहरण पेश किया है।

----------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH

Share this story