शाइन सिटी घोटाले का मुख्य आरोपित राशिद नसीम यूएई में गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
शाइन सिटी घोटाले का मुख्य आरोपित राशिद नसीम यूएई में गिरफ्तार


लखनऊ, 27 फ़रवरी (हि.स.)। शाइन सिटी घोटाले मामले के फरार मुख्य आरोपित राशिद नसीम को सयुंक्त अरब अमीरात (यूएई) में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यूपी में निवेश धोखाधड़ी और धन शोधन के मामले में भगोड़े राशिद नसीम के खिलाफ लखनऊ समेत कई जिलों में मुकदमें दर्ज हैं। उस पर आरोप है कि उसने निवेश के नाम पर लोगों से लुभावने रिटर्न का वादा कर करोड़ों की ठगी की है। पुलिस का शिकंजा कसता देख 2019 में राशिद नसीम देश छोड़कर दुबई फरार हो गया था। अब ईडी-ईओडब्ल्यू के के प्रत्यर्पण के अनुरोध पर दुबई पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

उल्लेखनीय है कि लखनऊ स्थित विशेष धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) काेर्ट ने पिछले वर्ष अप्रैल माह में शाइन सिटी के प्रमोटर राशिद को आर्थिक अपराधी अधिनियम (एफईओए) के तहत अपराधी घोषित किया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story