सूरत में तापी तट पर सामूहिक महाआरती, पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना

WhatsApp Channel Join Now
सूरत में तापी तट पर सामूहिक महाआरती, पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना


सूरत, 17 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सूरत के नानपुरा स्थित नावड़ी ओवारा में ‘सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटील विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 18 हजार से अधिक नागरिकों ने पवित्र तापी मैया की सामूहिक महाआरती की। आरती के बाद हजारों नागरिकों ने एक साथ दीप प्रज्वलित किए, जिससे पूरा तापी तट जगमगा उठा। जनसमूह ने दीपदान के माध्यम से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर शहर भाजपा अध्यक्ष परेशभाई पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष पूर्णेश मोदी, महापौर मायाबेन मावाणी, स्थायी समिति अध्यक्ष राजनभाई पटेल, पूर्व महामंत्री किशोरभाई बिंदल, पुलिस आयुक्त वाबांग जमीर सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे

Share this story