उधमपुर में गुफा में छुपे आतंकियों पर सुरक्षा बल हमले की तैयारी में

WhatsApp Channel Join Now
उधमपुर में गुफा में छुपे आतंकियों पर सुरक्षा बल हमले की तैयारी में


उधमपुर में गुफा में छुपे आतंकियों पर सुरक्षा बल हमले की तैयारी में


उधमपुर, 04 फ़रवरी (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक प्राकृतिक गुफा में छुपे जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो आतंकवादियों पर सुरक्षा बल अंतिम हमले की तैयारी कर रहे हैं। रात भर किसी भी प्रकार की गोलीबारी की कोई सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे रामनगर के जाफर वन क्षेत्र में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त तलाशी टीमों ने गुफा के अंदर आतंकवादियों का पता लगाया। इसके बाद एक घंटे से अधिक समय तक भीषण गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में एक आतंकवादी घायल हो गया लेकिन वह अपने साथी के साथ गुफा में घुसने में सफल रहा।

अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे दोनों ने अंधेरे का फायदा उठाकर गोलियां चलाते हुए भागने की कोशिश की सुरक्षा बलों की कार्रवाई ने उन्हें दोबारा गुफा में घुसने पर मजबूर कर दिया। पैराट्रूपर्स और डॉग स्क्वाड सहित सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों को घेराबंदी को और मजबूत करने के लिए तुरंत भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि रात भर कोई गोलीबारी नहीं हुई और सुरक्षा बलों ने ड्रोन की मदद से इलाके, खासकर गुफा के आसपास कड़ी निगरानी रखी।

उन्होंने कहा कि गुफा में छुपे आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए अंतिम हमला करने की तैयारी चल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story