प्रधानमंत्री के साथ ये बस्तर माेचाे काय सुंदर माटी के गाने की धुन पर सुरक्षाबलों ने किया डांस

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री के साथ ये बस्तर माेचाे काय सुंदर माटी के गाने की धुन पर सुरक्षाबलों ने किया डांस


जगदलपुर, 08 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार दीपावली का त्योहार जवानों के बीच रहकर मनाते हैं। इस बार वे बस्तर पहुंचे।दीपावली त्योहार पर पीएम मोदी के बस्तर पहुंचने से जवानों का भी जोश हाई दिखा। प्रधानमंत्री ने जवानों को मिठाई खिलाई। इस दौरान महिला जवानों समेत सुरक्षाबलों ने 'ये बस्तर माेचाे काय सुंदर माटी' के गाने की धुन पर डांस किया। गोल घेरे के बीच में प्रधानमंत्री मोदी भी ताली बजाते हुए जवानों का उत्साह बढ़ाते दिखे।

इस दाैरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज एक तरफ 50 करोड़ लोग भीषण गरीबी से बाहर आए हैं। दूसरी ओर देश में नक्सली हिंसा का भी अंत हुआ है। आप बस्तर को ही ले लीजिए आज इसी बस्तर में ओलंपिक हो रहा है, बच्चे बंदूक नहीं भारत में हाथ आजमा रहे हैं। इन सफलताओं के बीच में एक बात का और ध्यान रखना है, नक्सली खत्म हुए हैं लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। जंगलों से हथियार वाले नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों ने कई संगठनों पर कब्जा कर रखा है। ये आज भी देश के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ लोगों को उकसा रहे हैं। कई राजनीतिक दलों में इन दिमागी नक्सलियों ने अपनी घुसपैठ कर ली है। हमें इन्हें पहचाना है, उनकी तलाश करनी है और देश को सुरक्षित करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774260 Articles

Share this story