गडकरी ने एससीओ परिवहन मंत्रियों की बैठक में टिकाऊ, हरित गतिशीलता पर दिया जोर

WhatsApp Channel Join Now
गडकरी ने एससीओ परिवहन मंत्रियों की बैठक में टिकाऊ, हरित गतिशीलता पर दिया जोर


नई दिल्ली, 23 अप्रैल (हि.स.)। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के परिवहन मंत्रियों की 13वीं बैठक में टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया गया। बैठक में बहु-आयामी संपर्क, हरित गतिशीलता, लचीला बुनियादी ढांचा और लॉजिस्टिक्स लागत कम करने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किर्गिस्तान में आयोजित इस बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि देश निर्बाध और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए संकल्पित है।

गडकरी ने कहा कि भारत एससीओ सदस्य देशों के साथ क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने, व्यापार को बढ़ाने और लोगों के बीच संबंधों को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में सदस्य देशों ने परिवहन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और साझा चुनौतियों का समाधान खोजने पर सहमति जताई।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story