आरएसएस का प्रधानमंत्री को पत्र, असम से जुड़े मुद्दे पर जताई चिंता

WhatsApp Channel Join Now


नई दिल्ली/नागपुर, 07 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने देश के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महत्वपूर्ण पत्र लिखा है। इस पत्र में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी से जुड़े कथित मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है।

संघ द्वारा लिखे गए इस पत्र में कहा गया है कि देश में विकास की नई ऊंचाइयों के बीच कुछ ऐसे मुद्दे सामने आ रहे हैं, जो शासन की नैतिकता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े करते हैं। पत्र के अनुसार, असम से जुड़ी कुछ खबरें सामने आई हैं, जिनमें मुख्यमंत्री और उनके परिवार से संबंधित संवेदनशील विषयों का उल्लेख किया गया है। संघ ने इन खबरों को गंभीर बताते हुए सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इन मामलों को लेकर पिछले कुछ समय से संगठन निगरानी कर रहा था और पहले भी इस विषय पर सुझाव दिए गए थे। संघ का मानना है कि ऐसे मुद्दों पर समय रहते उचित कदम उठाना आवश्यक है, ताकि जनविश्वास बना रहे और शासन की साख पर कोई आंच न आए।

साथ ही, पत्र में केंद्र सरकार से पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देने की अपील की गई है।

संघ ने यह भी कहा है कि जनता के बीच सही संदेश जाने के लिए आवश्यक है कि इस प्रकार के मामलों पर स्पष्ट रुख अपनाया जाए।

पत्र के अंत में संगठन ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री इस मामले में उचित निर्णय लेकर जनता के विश्वास को मजबूत करेंगे और देशहित में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story