राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के निधन पर शोक व्यक्त किया

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के निधन पर शोक व्यक्त किया


नई दिल्ली, 9 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख और वरिष्ठ आध्यात्मिक साधिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बुधवार को संयुक्त बयान में कहा कि ब्रम्हाकुमारी आदरणीया दादी का देहावसान सभी के लिए अत्यंत दुःखद है। वह श्रीवैकुंठ धाम गई हैं। ब्रह्माकुमारी संस्थान की मुख्य व्यवस्थापिका परम पूज्य राजयोगिनी रतनमोहिनी दादी का मंगलवार को निधन हो गया था। बयान में कहा गया है कि उन्होंने पूरे जीवन में हजारों युवा बहनों के प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण कार्य निभाया। भारतीय संस्कृति और मूल्यों के प्रचार के लिए कई पदयात्राएं कीं। ईश्वर उन्हें निश्चित ही सद्गति प्रदान करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story