राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अजित पवार के निधन पर दुख जताया
नई दिल्ली, 28 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को विमान दुर्घटना में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य की मौत पर गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में अजित पवार के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका आज अचानक विमान दुर्घटना में निधन होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद है। उनका सार्वजनिक जीवन काफी लंबा एवं प्रभावी रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उन्हें हृदयपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य की बारामती एयरपोर्ट के नजदीक विमान दुर्घटना में मौत हो गयी।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

