राज्यसभा के दो नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ
Jul 15, 2026, 12:55 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नई दिल्ली, 15 जुलाई (हि.स.)। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को संसद भवन में राज्यसभा के दो नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य रजनीश कुमार अग्रवाल और कर्नाटक से कांग्रेस के सदस्य मंसूर अली खान ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। रजनीश कुमार अग्रवाल ने हिन्दी में जबकि मंसूर अली खान ने अंग्रेजी में शपथ ली।
शपथ ग्रहण के बाद दोनों सदस्यों ने सभापति राधाकृष्णन का अभिवादन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

