वित्तमंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

WhatsApp Channel Join Now
वित्तमंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित


नई दिल्ली, 29 जनवरी (हि.स.)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया। इसके तुरंत बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही अब एक फरवरी को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 की प्रस्तुति के एक घंटे बाद शुरू होगी।

आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में चालू वित्त वर्ष के दौरान देश की आर्थिक स्थिति का आधिकारिक आकलन प्रस्तुत किया गया है। इसमें आर्थिक विकास, प्रमुख संकेतकों, उपलब्धियों और अर्थव्यवस्था के समक्ष मौजूद चुनौतियों का उल्लेख किया गया है, साथ ही अगले वित्त वर्ष के लिए आर्थिक परिदृश्य का भी खाका पेश किया गया है।

यह दस्तावेज वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग के अंतर्गत आर्थिक प्रभाग द्वारा तैयार किया गया है, जिसे मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) की निगरानी में अंतिम रूप दिया गया। सर्वेक्षण में अप्रैल 2025 से मार्च 2026 की अवधि के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के प्रदर्शन और नीतिगत संकेतों को समाहित किया गया है।

आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। आधिकारिक घोषणा के अनुसार उच्च सदन की कार्यवाही अब एक फरवरी को लोकसभा में केंद्रीय बजट की प्रस्तुति के एक घंटे बाद शुरू होगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story