छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में  कार नदी में गिरी, चार लाेगाें की माैत

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में  कार नदी में गिरी, चार लाेगाें की माैत


रायपुर 09 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र में रविवार देररात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। परिवार दीपावली का त्योहार मनाने गरियाबंद जिले के अपने गांव पसौद लाैट रहा था।

चंपारण पुलिस से साेमवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के लक्ष्मीनगर निवासी शीतल साहू (44) अपनी पत्नी भारती साहू, बेटे और बेटी के साथ कार से गांव जा रहे थे। रात करीब एक बजे अभनपुर के टीला एनीकट के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। चंपारण पुलिसने घटनास्थल पर पहुंचकर नदी से चारों के शव बाहर निकलवाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774295 Articles

Share this story