आर. के. सिन्हा के निधन पर धर्मेंद्र प्रधान ने जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now
आर. के. सिन्हा के निधन पर धर्मेंद्र प्रधान ने जताया शोक


भुवनेश्वर, 30 अक्टूबर (हि.स.)। संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सोशल मीडिया पर जारी शोक संदेश में प्रधान ने कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन की विचारधारा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहे आर. के. सिन्हा का निधन अत्यंत दुखद है।

उन्होंने इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए विशेष रूप से भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा और उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की। प्रधान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769436 Articles

Share this story