मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से की शिष्टाचार भेंट

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से की शिष्टाचार भेंट


नई दिल्ली/जयपुर, 1 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री से प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि युवा, महिला, किसान और अंत्योदय के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्पण तथा विकसित भारत 2047 के निर्माण का उनका विजन देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह, आत्मीय जुड़ाव और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता राज्य के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान आधारभूत संरचना, निवेश, जल प्रबंधन, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से अग्रसर है।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का सतत मार्गदर्शन और सहयोग विकसित राजस्थान के संकल्प को निरंतर मजबूती प्रदान कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story