राजस्थान : खाटूश्याम के दर्शन कर लौटने के दाैरान कार खाई में पलटी, चार दोस्तों की मौत व दो गंभीर

WhatsApp Channel Join Now
राजस्थान : खाटूश्याम के दर्शन कर लौटने के दाैरान कार खाई में पलटी, चार दोस्तों की मौत व दो गंभीर


जयपुर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। राजस्थान में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी साथी दौसा जिले के रायसर में खाटूश्याम के दर्शन कर कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में अतुल, मुकुल, रूपेश और शिवा की मौत हो गई, जबकि राहुल और अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गए।

सीओ रामकिशन विश्नोई ने बताया कि हादसा शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे रायसर थाना क्षेत्र में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान अचानक टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। बेकाबू कार सड़क से उतरकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में चार युवकों की जान चली गई।

हादसे में अतुल, मुकुल, रूपेश और शिवा की मौत हो गई। वहीं राहुल और अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी युवक उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले थे और खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे।

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार खाई में गिरने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765309 Articles

Share this story