उपराष्ट्रपति ने समाज सुधारक रेट्टामलाई श्रीनिवासन की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

WhatsApp Channel Join Now
उपराष्ट्रपति ने समाज सुधारक रेट्टामलाई श्रीनिवासन की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की


नई दिल्ली, 07 जुलाई (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति भवन में समाज सुधारक रेट्टामलाई श्रीनिवासन की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने एक्स पर कहा, “रेट्टामलाई श्रीनिवासन ने अपना जीवन छुआछूत जैसी सामाजिक बुराई से लड़ने के लिए समर्पित कर दिया और उनका यह दृढ़ विश्वास था कि प्रत्येक व्यक्ति का आत्मसम्मान और प्रतिष्ठा हमेशा कायम रहनी चाहिए।”

तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में सात जुलाई 1860 को जन्मे रेट्टामलाई श्रीनिवासन दलित अधिकार कार्यकर्ता, राजनेता और समाज सुधारक थे। उन्हें तमिलनाडु (तत्कालीन मद्रास प्रेसीडेंसी) में अनुसूचित जाति (विशेषकर परैयार समुदाय) के उत्थान का अग्रदूत माना जाता है। श्रीनिवासन ने अछूत माने जाने वाले समुदायों के बीच शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story