दिल्ली के लाल किले में रविवार को जुटेगा देशभर का जनजातीय समाज

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली के लाल किले में रविवार को जुटेगा देशभर का जनजातीय समाज


नई दिल्ली, 23 मई (हि.स.)। दिल्ली के लाल किले में रविवार को जनजातीय समाज का विशाल सांस्कृतिक समागम आयोजित किया जा रहा है। देशभर के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और पारंपरिक समूह इस आयोजन में भाग लेने पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भी इस कार्यक्रम में रविवार शाम को शिरकत करने की उम्मीद है।

जनजाति सांस्कृतिक समागम का आयोजन करने वाले जनजाति सुरक्षा मंच के मुताबिक यह आयोजन जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान, एकता और जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति लोगों का ध्यान दिलाने के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनजातीय विरासत के संरक्षण, सामाजिक भागीदारी और वर्तमान चुनौतियों जैसे विषयों पर भी चर्चा प्रस्तावित है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story