त्योहारी भीड़ के बीच रांची और आनंद विहार के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, गाजियाबाद में भी ठहराव

WhatsApp Channel Join Now
त्योहारी भीड़ के बीच रांची और आनंद विहार के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, गाजियाबाद में भी ठहराव


नई दिल्ली, 17 नवंबर (हि.स.)। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने रांची और आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक फेरे की विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08077 रांची-आनंद विहार टर्मिनल विशेष 17 नवंबर को रांची से रवाना होगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 08078 आनंद विहार टर्मिनल-रांची विशेष 18 नवंबर को चलेगी। ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे।

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क विभाग के अनुसार ट्रेन संख्या 08077 रांची से 17 नवंबर को दोपहर 12:35 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08078 आनंद विहार टर्मिनल से 18 नवंबर को शाम 6:05 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 7:30 बजे रांची पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में यह विशेष ट्रेन लोहरदगा, टोरी, लातेहार, डालटनगंज, गढ़वा रोड, मोहम्मदगंज, जपला, नबीनगर रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, चुनार, मिर्जापुर, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला और गाजियाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी।

रांची से आनंद विहार जाते समय ट्रेन 18 नवंबर को दोपहर 2:25 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी और 2:27 बजे रवाना होगी। वापसी में 18 नवंबर को ही रात 6:38 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी और 6:40 बजे आगे के लिए रवाना होगी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778378 Articles

Share this story