प्रधानमंत्री ने राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वाडकुटे के निधन पर दुख जताया

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री ने राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वाडकुटे के निधन पर दुख जताया


नई दिल्ली, 22 नवम्बर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वाडकुटे के निधन से गहरा दुख जताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, समाज में रामराव वाडकुटे का योगदान और गरीबों तथा वंचितों की सेवा पर उनका जोर हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से गहरा दुख हुआ है। समाज में उनके योगदान और गरीबों तथा वंचितों की सेवा पर उनके जोर के लिए उन्हें याद किया जाएगा। महाराष्ट्र में भाजपा को मजबूत करने के उनके प्रयास भी विशेष रूप से उल्लेखनीय थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वाडकुटे की हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे।

रामराव वाडकुटे ने महज आठ महीने पहले ही भाजपा सांसद के तौर पर राज्यसभा में कदम रखा था। इससे पहले उन्होंने लंबे समय तक धनगर समुदाय की सेवा की, जिले में कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं और भेड़-बकरी विकास निगम के प्रमुख के रूप में भी काम किया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781297 Articles

Share this story