पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार संग किए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार संग किए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन


मथुरा, 17 नवम्बर (हि.स.)। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को परिवार के साथ भगवान श्री कृष्ण की पावन जन्मभूमि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर ठाकुर जी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इससे पहले सोमवार को उन्होंने वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन किए थे।

पूर्व राष्ट्रपति ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान से पूजन कर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उनका पूरा परिवार भी साथ था।

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, उनकी पत्नी सविता कोविंद व पुत्री स्वाति कोविंद के श्री कृष्ण जन्मस्थान आगमन को लेकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उनके आगमन पर निर्धारित वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की गईं। ब्रजभूमि की धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता के बीच पूर्व राष्ट्रपति का यह दौरा क्षेत्र में विशेष चर्चा और श्रद्धा का केंद्र बना रहा।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778578 Articles

Share this story