राम मंदिर चढ़ावा मामले में आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

WhatsApp Channel Join Now
राम मंदिर चढ़ावा मामले में आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल


अयोध्या, 23 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच पूरी होने के बाद बुधवार को पुलिस ने आठ आरोपितों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने बुधवार को करीब 74 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश की है। पुलिस चार बक्सा और एक गत्ते में पैक चार्जशीट लेकर अदालत पहुंची।

अभियोजन का आधार जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज, आरोपिताें के बयान, बरामदगी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को बनाया गया है।

मामले के विवेचक क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि 27 अप्रैल से पांच जून के बीच चढ़ावे की रकम को कथित तौर पर निकालने या छिपाने से जुड़ी 105 से ज्यादा घटनाएं सीसीटीवी में सामने आई हैं। इन फुटेज को आरोपिताें की गतिविधियों और अन्य साक्ष्यों से मिलाकर विवेचना की गई है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार सभी आठ आरोपिताें के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story