Raksha Bandhan 2026: रेलवे ने शुरू की राखी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

WhatsApp Channel Join Now

रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने का त्योहार नहीं है, बल्कि इस दिन भाई-बहन को एक साथ समय बिताने का भी मौका मिल जाता है। इस मौके पर हर साल बड़ी संख्या में लोग अपने घर और परिवार से मिलने के लिए ट्रेन से सफर करते हैं। ऐसे में सामान्य ट्रेनों में सीटें मिलना मुश्किल होता है, इसलिए रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। इस बार भी कई स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। आप भी अगर यात्रा का प्लान कर रही हैं और आपने अभी तक ट्रेन टिकट बुक नहीं की है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।

किस रूट पर चलाई गई है स्पेशल ट्रेनें?

अभी यात्रियों के लिए जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन रक्षा बंधन स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। रास्ते में इसका ठहराव कई स्टेशनों पर हो रहा है, इसलिए यात्रियों को इस रूट में पड़ने वाले स्टेशन पर उतरने का मौका मिलेगा।

Raksha Bandhan train ticket book
जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए ट्रेन चलने का समय

ट्रेन सुबह 8:20 बजे जबलपुर से चलेगी और अलग-अलग स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दोपहर 2:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
जबलपुर रात- 08:20 बजे चलेगी।
कटनी मुड़वारा- रात 09:35 बजे कटनी पहुंचेगी और रात 09:40 बजे दमोह के लिए रवाना
दमोह- रात 10:55 बजे पहुंतेगी और रात 10:57 बजे अगले स्टेशन के लिए रवाना
सागर- रात 12:15 बजे पहुंचेगी और रात 12:20 बजे स्टेशन से चलेगी
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- सुबह 05:50 बजे पहुंचेगी और सुबह 05:55 बजे अगले स्टेशन के लिए रवाना
ग्वालियर- सुबह 07:30 बजे पहुंचेगी और सुबह 07:35 बजे स्टेशन से चलेगी
धौलपुर- सुबह 08:50 बजे पहुंचेगी और सुबह 08:52 बजे अगले स्टेशन के लिए रवाना
आगरा छावनी- सुबह 09:30 बजे पहुंचेगी और सुबह 09:35 बजे अगले स्टेशन के लिए रवाना
मथुरा जंक्शन- सुबह 11:10 बजे पहुंचेगी और सुबह 11:15 बजे रवाना
कोसी कलां- सुबह 11:43 बजे पहुंचेगी और सुबह 11:45 बजे रवाना
हजरत निजामुद्दीन- दोपहर 02:25 बजे पहुंचेगी।

वापसी में कब चलेगी ट्रेन?

ट्रेन नंबर 01702 हजरत निजामुद्दीन से वापस जबलपुर के लिए निकलेगी। यह अगले दिन आपको 9:30 बजे जबलपुर पहुंचाएगी।

टाइमटेबल

हजरत निजामुद्दीन: दोपहर 03:45 बजे निकेलगी।
कोसी कलां- शाम 05:50 बजे पहुंचेगी और शाम 05:52 बजे स्टेशन से निकलेगी।
मथुरा जंक्शन- शाम 07:35 बजे पहुंचेगी और शाम 07:40 बजे अगले स्टेशन के लिए निकलेगी।
आगरा छावनी- रात 08:30 बजे पहुंचेगी और 5 मिनट बाद अगले स्टेशन के लिए आगे रवाना होगी।
धौलपुर- रात 09:18 बजे पहुंचेगी और रात 09:20 बजे आगे स्टेशन से चलेगी।
ग्वालियर- रात 10:25 बजे पहुंचेगी और रात 10:30 बजे रवाना होगी।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- रात 12:05 बजे पहुंचेगी और रात 12:10 बजे रवाना होगी।
सागर- रात 03:30 बजे पहुंचेगी और रात 03:35 बजे रवाना होगी।
दमोह- सुबह 04:40 बजे पहुंचेगी और सुबह 04:42 बजे बजे रवाना होगी।
कटनी मुड़वारा- सुबह 06:10 बजे पहुंचेगी और सुबह 06:15 बजे रवाना होगी।
जबलपुर- सुबह 09:30 बजे पहुंचेगी।

Special train for Raksha Bandhan travel

मेला स्पेशल ट्रेन में भी कर सकती हैं टिकट बुक

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रुड़की के पास पिरान कलियर गांव में यह मेला होने जा रहा है। यह मेला हजरत मखदूम अलाउद्दीन अहमद साबरी की प्रसिद्ध दरगाह पर होगा। ऐसे में लाखों भक्त इस मेले में शामिल होने के लिए आते हैं, इसलिए प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन 21 अगस्त से 31 अगस्त तक चलने वाली है। इस खास मौके का फायदा आप राखी पर घर जाने के लिए भी कर सकती हैं। 

ट्रेन नंबर 04321 / 04320- बरेली - रुड़की - बरेली- बरेली मेला स्पेशल
ट्रेन नंबर 04319 / 04322- रुड़की - बरेली - रुड़की- रुड़की मेला स्पेशल
ट्रेन नंबर 04329 / 04330- हरिद्वार - लखनऊ - हरिद्वार- हरिद्वार अनारक्षित मेला स्पेशल
इस जानकारी के अलावा रेलवे का राखी से पहले और भी स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्लान है। इसकी जानकारी आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और x.com पर ट्वीट के जरिए भी पढ़ सकते हैं।

Share this story