राज्यसभा में दिवंगत सदस्यों और कतर के पूर्व अमीर को श्रद्धांजलि दी गयी

WhatsApp Channel Join Now
राज्यसभा में दिवंगत सदस्यों और कतर के पूर्व अमीर को श्रद्धांजलि दी गयी


राज्यसभा में दिवंगत सदस्यों और कतर के पूर्व अमीर को श्रद्धांजलि दी गयी


नई दिल्ली, 20 जुलाई (हि.स.)। राज्यसभा में सोमवार को सदन के दिवंगत सदस्यों और कतर के पूर्व अमीर को श्रद्धाजंलि दी गयी। सभापति सीपी राधाकृष्णन नेे पूर्व सदस्य बलबीर पुंज, स्वपन साधन बोस (टूटू बोस), रंगासायी रामकृष्ण और एच. हनुमंथप्पा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

राज्यसभा सभापति ने कहा कि बलबीर पुंज एक प्रख्यात पत्रकार, लेखक और चिंतक थे, जबकि स्वपन साधन बोस ने भारतीय फुटबॉल और खेल प्रशासन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रंगासायी रामकृष्ण को एक समर्पित लोकसेवक और कुशल प्रशासक के रूप में याद किया गया, वहीं एच. हनुमंथप्पा ने ग्रामीण विकास, सिंचाई, किसानों के कल्याण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। सभापति ने कहा कि इन सभी के निधन से देश ने उत्कृष्ट सांसदों और जनसेवकों को खो दिया है।

सभापति ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शेख हमद ने आधुनिक कतर की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारत-कतर संबंधों को मजबूत बनाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्रद्धांजलि के बाद सभापति के अनुरोध पर सभी सदस्यों ने अपने स्थान पर खड़े होकर दिवंगत आत्माओं की स्मृति में मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story