सांसद मेधा कुलकर्णी को बनाया गया स्थायी समिति का अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
सांसद मेधा कुलकर्णी को बनाया गया स्थायी समिति का अध्यक्ष


नई दिल्ली, 19 मई (हि.स.)। राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मेधा

कुलकर्णी को संसद की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन संबंधी विभागीय स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

राज्यसभा सचिवालय द्वारा 19 मई को जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार राज्यसभा सभापति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 18 मई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।

यह समिति विज्ञान एवं तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, वन और जलवायु परिवर्तन से जुड़े कानूनों, नीतियों और महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा करती है।

मेधा कुलकर्णी ने कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें वैज्ञानिक विकास, पर्यावरण सुरक्षा और देश के सामने मौजूद जलवायु चुनौतियों पर नीति निर्माण में योगदान देने का अवसर देगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story