जम्मू में शनिवार को राजनाथ सिंह करेंगे 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा का नेतृत्व

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 27 नवंबर (हि.स.)। राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर में 28 नवंबर को पार्टी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा करेंगे नेतृत्व करेंगे।

यह रैली यहां पंजतीर्थी के रेडियो स्टेशन से शुरू होगी और ब्राह्मण सभा के पास परेड ग्राउंड में समाप्त होगी। वहां एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी जिसमें कश्मीर सहित केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पार्टी कार्यकर्ता, विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार भाजपा के केंद्र शासित प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सत शर्मा इस जनसभा की अध्यक्षता करेंगे जबकि राजनाथ सिंह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

इस मौके पर पार्टी लोगों को विपक्षी दलों की उस चाल के बारे में बताएगी जिसके तहत वे लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई मोदी सरकार के खिलाफ गलत सूचनाएं फैलाकर देश में अराजकता, अफरा-तफरी और भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

रक्षा मंत्री का 28 और 29 नवंबर को पुणे (महाराष्ट्र) का दो दिवसीय दौरा पहले से तय था लेकिन केंद्र शासित प्रदेश की भाजपा इकाई के नेताओं ने उनसे 28 नवंबर को यहां आकर रैली का नेतृत्व करने और उसे संबोधित करने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

रैली को संबोधित करने के बाद रक्षामंत्री एक विशेष हेलीकॉप्टर से सीधे पुणे के कार्यक्रम के लिए रवाना हो जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784450 Articles

Share this story