लखनऊ में स्मृति नाद पुस्तक का लोकार्पण करेंगे राजनाथ सिंह

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ में स्मृति नाद पुस्तक का लोकार्पण करेंगे राजनाथ सिंह


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीए दौर पर 11 अप्रैल को पहुंचेंगे लखनऊ

लखनऊ, 09 अप्रैल (हि.स.)। लखनऊ से सांसद व केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीए दौर पर 11 अप्रैल को लखनऊ पहुँचेंगे। इस दौरान राजनाथ सिंह लखनऊ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राजनाथ सिंह 12 अप्रैल को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में स्व.लाल जी टंडन की पुस्तक 'स्मृति नाद' का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानन्द महाराज भी उपस्थित रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 11 अप्रैल अपराह्न 03:20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से 5-ए कालिदास मार्ग जाएंगे। सायं 4.30 बजे गोमतीनगर स्थित विवेक खंड दो, टंकी वाला पार्क में गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सायं 5.45 बजे कैंट स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में वार हीरोस एंड वीर नारिश अभिनंदन कार्यक्रम सम्मिलित होंगे।

इसके बाद सायं 6.35 बजे स्मृतिका वार मेमोरियल एंड लाइट, साउंड शो, कार्यक्रम सम्मिलित होने के उपरांत शाम 7.15 बजे कालिदास मार्ग आवास जाएंगे।

अगले दिन रविवार 12 अप्रैल को सायं 5 बजे गोमती नगर स्थित पूरब मंडल-एक, सेट एमआर जयपुरिया स्कूल गोमतीनगर में वरिष्ठ जन संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। फिर सोमवार 13 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत पूर्वाह्न 10:35 पर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और 11:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story