पीएमएमएसवाई के तहत 375 लाख रुपये के प्रोजेक्ट का उद्घाटन होगा
नई दिल्ली, 01 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह 2-3 नवंबर को सिक्किम के गंगटोक और मंगन जिलों का दौरा करेंगे । इस दौरान वे पीएमएमएसवाई के तहत 375 लाख रुपये के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे।
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अनुसार इस दौरान राजीव रंजन मछली पालन विकास पहलों की समीक्षा करेंगे, जैविक मछली पालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) शुरू करेंगे। पीएमएमएसवाई के तहत 375 लाख रुपये के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे और मछली किसानों से बातचीत करेंगे। यह दौरा केंद्रीय मंत्रियों के पूर्वोत्तर क्षेत्र के समय-समय पर दौरे के लिए बनाए गए सिस्टम के मुताबिक है, जिसे प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में विकास कार्यक्रमों को असरदार तरीके से लागू करने और फील्ड-लेवल का फीडबैक लेने के लिए बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री मछली किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड और मुख्यमंत्री मत्स्य उत्पादन योजना (एमएमएमयूवाई) के तहत मछली किसानों को चेक बांटेंगे।
केंद्रीय मंत्री मंगशिला में लाइव फिश वेंडिंग सेंटर के दौरे के दौरान फिश फार्मर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी से भी बातचीत करेंगे। वे मछली मार्केटिंग और सहकारी गतिविधि में क्षेत्रीय स्तर की ज़रूरतों को समझेंगे, डीएसी, मंगन में मत्स्य विकास और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) हस्तक्षेप की समीक्षा करेंगे। कार्यान्वयन के मुद्दों पर मत्स्य पालन के हितधारक से बातचीत लेंगे। इन मुलाकातों से सिक्किम में, खासकर दूर-दराज और भौगोलिक रूप से मुश्किल इलाकों में मत्स्य विकास की जरूरतों का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी।
प्रमाणीकरण, मूल्य वर्धन और सही निर्यात रणनीति से इस क्षेत्र को 'उत्कृष्ट मत्स्य पालन केंद्र’ बनाया जा सकता है। इससे देशी-विदेशी बाजारों तक पहुंच आसान होगी, जिससे मछली पालकों की आय बढ़ेगी और उनकी आजीविका मजबूत होगी।
इस दौरे से सिक्किम और पूर्वोत्तर में आधुनिक मछली पालन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे मछली पालकों की आय बढ़ेगी और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों तक उनकी पहुंच आसान होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

