गुजरात में 95 तहसीलों में बारिश, कच्छ की मांडवी में सबसे ज्यादा 6.97 इंच, सौराष्ट्र में भी अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
गुजरात में 95 तहसीलों में बारिश, कच्छ की मांडवी में सबसे ज्यादा 6.97 इंच, सौराष्ट्र में भी अलर्ट


गुजरात में 95 तहसीलों में बारिश, कच्छ की मांडवी में सबसे ज्यादा 6.97 इंच, सौराष्ट्र में भी अलर्ट


गांधीनगर, 15 सितंबर (हि.स.)। गुजरात में एक बार फिर मानसून सक्रिय हुआ है और कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। खासकर कच्छ जिले में आज सुबह से ही बारिश ने जोरदार दस्तक दी। कच्छ की मांडवी तहसील में सुबह 8 से 10 बजे के बीच महज दो घंटे में 5 इंच से अधिक बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई थी।

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र, गांधीनगर के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक राज्य की 95 तहसीलों में बारिश दर्ज की गई। इनमें कच्छ की मांडवी तहसील में सबसे अधिक 6.97 इंच बारिश हुई।

इसके अलावा अबडासा में 2.13 इंच, मुंद्रा में 1.57 इंच, नखत्राणा में 1.30 इंच और भुज में 1.26 इंच बारिश दर्ज की गई। देवभूमि द्वारका की खंभालिया तहसील में 0.87 इंच, ओखा मंडल में 0.79 इंच, सिहोर में 0.71 इंच और नडियाद में 0.63 इंच बारिश हुई।

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, मंगलवार सुबह 8 से 10 बजे के दौरान राज्य की 25 तहसीलों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान कच्छ की मांडवी में 5 इंच से अधिक बारिश हुई।

मुंद्रा में 0.79 इंच, भुज में 0.59 इंच, नखत्राणा में 0.39 इंच, लखपत में 0.35 इंच, गांधीधाम में 0.24 इंच और अंजार में 0.20 इंच बारिश दर्ज की गई।

सौराष्ट्र के कई इलाकों में भी बारिश

कच्छ के अलावा पोरबंदर, ओखा मंडल, सूरत शहर, कोडिनार, जामनगर, राणावाव, जाफराबाद और गिर सोमनाथ समेत कई क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की आशंका बनी हुई है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे

Share this story