बस और ट्रक बॉडी मेकर्स की समस्या को लेकर राहुल और प्रियंका ने की नितिन गडकरी से मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
बस और ट्रक बॉडी मेकर्स की समस्या को लेकर राहुल और प्रियंका ने की नितिन गडकरी से मुलाकात


नई दिल्ली, 18 मार्च (हि.स.)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को संसद भवन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।

इस बैठक में बस और ट्रक बॉडी मेकर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। उन्होंने मंत्रालय के नियमों के कारण उद्योग को हो रही समस्याओं और चुनौतियों को लेकर अपनी चिंताएं मंत्री के सामने रखीं।

बस और ट्रक बॉडी मेकर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने केंद्र सरकार द्वारा बॉडी निर्माण को लेकर जारी किए गए नए कड़े नियमों की समस्या रखी। मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने सड़क सुरक्षा के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए सीधे केंद्रीय मंत्री से पूछा कि देशभर में, विशेषकर राजस्थान से चलने वाली स्लीपर बसों में आग लगने की इतनी घटनाएं क्यों हो रही हैं? उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और बॉडी बिल्डर्स की तकनीकी दिक्कतों को गडकरी के सामने रखा। नितिन गडकरी ने एसोसिएशन की समस्याओं को सुना और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story