अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल और प्रियंका गांधी, निष्पक्ष न्याय की मांग

WhatsApp Channel Join Now
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल और प्रियंका गांधी, निष्पक्ष न्याय की मांग


अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल और प्रियंका गांधी, निष्पक्ष न्याय की मांग


नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (हि.स.)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने परिवार की न्याय की मांग के प्रति समर्थन जताया।

उत्तराखंड की 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की सितंबर 2022 में ऋषिकेश के पास एक रिजॉर्ट में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारियों को दोषी ठहराया गया था। हालांकि, परिवार मामले में कथित ‘वीआईपी’ की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रहा है।

परिवार का विरोध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने को लेकर भी है। परिजनों ने मांग की है कि कथित वीआईपी पहलू की जांच पूरी होने तक उनकी नियुक्ति पर रोक लगाई जाए।

कांग्रेस ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और भाजपा पर सवाल उठाए हैं तथा परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, परिवार की मुख्य मांग कथित वीआईपी पहलू की निष्पक्ष जांच और मामले से जुड़े सभी सवालों का जवाब सामने लाना है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761007 Articles

Share this story