राहुल ने वीर भूमि पहुंच राजीव गांधी की समाधि पर चढ़ाए फूल, खरगे ने भी किया याद

WhatsApp Channel Join Now
राहुल ने वीर भूमि पहुंच राजीव गांधी की समाधि पर चढ़ाए फूल, खरगे ने भी किया याद


नई दिल्ली, 20 अगस्त (हि.स.)। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज अपने दिवंगत पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर वीर भूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल ने वीर भूमि में उनकी समाधि पर फूल भी चढ़ाए।

इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी नमनेत्रों से याद किया। खरगे ने एक्स हैंडल पर लिखा है, '' आज देश सद्भावना दिवस मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के महान सपूत थे। उन्होंने करोड़ों भारतीयों में आशा की किरण जगाई और अपने अभूतपूर्व योगदान से भारत को 21वीं सदी में पहुंचा दिया। ''

खरगे ने कहा है, '' राजीव गांधी के मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, महिला सशक्तिकरण, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली नई शिक्षा नीति जैसे उनके कई सुखद कदम देश में परिवर्तनकारी बदलाव लाए। हम भारत रत्न राजीव गांधी को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ''

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story