राहुल गांधी ने ईरान-इजरायल संघर्ष पर जताई चिंता, भारतीयों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

WhatsApp Channel Join Now
राहुल गांधी ने ईरान-इजरायल संघर्ष पर जताई चिंता, भारतीयों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता


नई दिल्ली, 28 फरवरी (हि.स.)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ईरान-इजरायल संघर्ष को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि सरकार के लिए हमारे नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

राहुल गांधी ने शनिवार को एक्स पोस्ट में कहा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तेजी से बढ़ती शत्रुता बेहद चिंताजनक है। पश्चिम एशिया में रह रहे प्रत्येक भारतीय नागरिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

राहुल ने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभावी उपाय किए जाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story