खराब मौसम के चलते अल्मोड़ा नहीं पहुंच सके राहुल गांधी, फोन से सभा को किया संबोधित

WhatsApp Channel Join Now
खराब मौसम के चलते अल्मोड़ा नहीं पहुंच सके राहुल गांधी, फोन से सभा को किया संबोधित


अल्माेड़ा, 04 जून (हि.स.)। इलाके में खराब माैसम के चलते लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार काे अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाए। उन्हाेंने फाेन के माध्यम से जनसभा काे संबाेधित किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अल्मोड़ा के सिमकनी स्थित एसएसजे विश्व विद्यालय के खेल मैदान पर परिवर्तन का शंखनाद कार्यक्रम के तहत एक

जनसभा काे संबाेधित करना था। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लाेग एकत्र हाे गए थे, लेकिन मौसम खराब होने के चलते पंतनगर से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद जनसभा स्थल पर माैजूद प्रदेश प्रभारी शैलेजा के फाेन के माध्यम राहुल गांधी ने सभा काे संबाेधित किया।

इससे पूर्व जनसभा को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक मनोज तिवारी, हरीश धामी, सुमित हृद्येश, पूर्व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, राजकुमार ठुकराल, प्रकाश जोशी, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज सहित तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद चंद्र जोशी

Share this story