राहुल गांधी ने एलपीजी, पेट्रोल और खाद्यान्न संकट के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया

WhatsApp Channel Join Now
राहुल गांधी ने एलपीजी, पेट्रोल और खाद्यान्न संकट के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया


नई दिल्ली, 24 मार्च (हि.स.)।

लोकसभा और राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पश्चिम एशिया पर दिए गए वक्तव्य की विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोविड जैसी स्थिति आने की बात कही, लेकिन कोविड काल में सरकार की नीतियों और उससे हुई जनहानि को पूरी तरह नज़रअंदाज कर दिया।

राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत की विदेश नीति अब प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत नीति बन गई है और इसका परिणाम पूरी दुनिया में मजाक का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ समझौते और हालिया भाषण से यह स्पष्ट है कि भारत की विदेश नीति में कोई ठोस स्थिति नहीं है, जिससे देश को नुकसान होगा।

उन्होंने कहा दी कि एलपीजी, पेट्रोल और उर्वरक जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में संकट उत्पन्न होगा और देश एक नई चुनौती का सामना करेगा। सरकार ने संरचनात्मक गलती की है और पूरे ढांचे को कमजोर कर दिया है, जिसे सुधारने में लंबा समय लगेगा। मौजूदा सरकार इस स्थिति को संभालने में सक्षम नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story