राहुल गांधी ने ‘चलो दिल्ली रामलीला मार्च’ के दौरान भाजपा पर लगाया दुकानों को बंद कराने का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
राहुल गांधी ने ‘चलो दिल्ली रामलीला मार्च’ के दौरान भाजपा पर लगाया दुकानों को बंद कराने का आरोप


नई दिल्ली, 01 नवंबर (हि.स.)। कांग्रेस नेता व लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को ‘चलो दिल्ली रामलीला मार्च’ के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कनॉट प्लेस और अन्य बाजारों की दुकानों को बंद कराए जाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी का कहना कि हमने मार्च में आने वालों से यहां खरीददारी करने की अपील की थी, जिससे दुकानदारों का फायदा हो सके, लेकिन कनॉट प्लेस आते समय पता चला कि भाजपा ने जबरदस्ती दुकान बंद करवा दी, देश देख रहा है कि भाजपा दुकानदारों को नुकसान कर रही है।

रामलीला मैदान में आज इंडी गठबंधन की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली का आयोजन करके मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार के इस्तीफा और एसएआर की प्रक्रिया को रोकने की मांग की गई है। शनिवार को इंडी गठबंधन की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सरकारी आवास पर जन महाभियोग का आयोजन किया गया था, जिसमें चुनाव आयोग के खिलाफ महाभियोग लाया गया।

रामलीला मैदान के आसपास के इलाकों में भारी वाहनों की आवाजाही पर कुछ प्रतिबंध हैं। हालांकि, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहनों, आपातकालीन वाहनों की आवाजाही और अस्पतालों तक पहुंचने जैसी आवश्यक आवाजाही को ध्यान में रखते हुए कुछ सड़कें खुली रखी गई हैं। स्थानीय लोगों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया है। आईटीओ पर यातायात सामान्य है; यह अप्रभावित है।

हालांकि, नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के बीच, विशेष रूप से मिंटो रोड से होकर गुजरने वाले यातायात पर कुछ असर पड़ेगा। इन मार्गों के लिए आवश्यक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराए गए हैं। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले, टीएमसी नेता ममता बनर्जी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और अन्य नेता कनॉट प्लेस पहुंचे। इंडी गठबंधन के नेताओं ने मिंटो रोड से रामलीला मैदान तक मार्च निकला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770420 Articles

Share this story