पंजाब सरकार ने हटाई राज्य सभा सांसद राघव चढ्ढा की जेड प्लस सुरक्षा, राजनीति गरमाई

WhatsApp Channel Join Now
पंजाब सरकार ने हटाई राज्य सभा सांसद राघव चढ्ढा की जेड प्लस सुरक्षा, राजनीति गरमाई


चंडीगढ़, 15 अप्रैल (हि.स.)। पंजाब सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए

राज्य सभा सांसद राघव चढ्ढा की सुरक्षा में भारी कटौती कर दी है। पंजाब से राज्य सभा सांसद चुने जाने के बाद उन्हें राज्य सरकार की ओर से सबसे उच्च स्तर की जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई थी। चड्ढा को पंजाब के सह-प्रभारी और राज्यसभा सांसद होने के नाते यह सुरक्षा मिली हुई थी। सुरक्षा वापसी को पार्टी के अंदर बढ़ती दूरी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

चढ्ढा को बतौर

राज्य सभा के उप नेता पंजाब पुलिस की तरफ से विशेष सुरक्षा कवर प्रदान किया गया था।

इसके अलावा राघव चढ्ढा पंजाब में पार्टी के सह प्रभारी भी थे। दोहरी जिम्मेदारी के चलते राघव चढ्ढा को पंजाब पुलिस के जवानों के अलावा कमांडो दस्ता भी दिया गया था। आम आदमी पार्टी ने 2 अप्रैल को राघव

चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से हटा दिया। उनकी जगह पंजाब के

सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। आआपा ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया कि राघव चड्ढा को अब सदन में

बोलने के लिए पार्टी कोटे से समय न दिया जाए।

अब राघव चड्ढा को केंद्र की तरफ से जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी। इस पर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि राघव चड्ढा को

केंद्र सरकार ने जेड प्लस सिक्योरिटी दे दी है। केंद्र सरकार आखिर राघव चड्ढा पर

इतनी मेहरबान क्यों है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story