अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के बीच समय निकालकर प्रधानमंत्री का गुरु घर पहुंचना महत्वपूर्णः राघव चड्ढा

WhatsApp Channel Join Now
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के बीच समय निकालकर प्रधानमंत्री का गुरु घर पहुंचना महत्वपूर्णः राघव चड्ढा


नई दिल्ली, 17 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने मनीला में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खालसा दीवान गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेकने और वहां मौजूद संगत से मुलाकात को लेकर कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक कार्यक्रम के बीच प्रधानमंत्री का गुरुद्वारा पहुंचना और संगत के साथ समय बिताना उल्लेखनीय है।

राघव चड्ढा ने मंगलवार को यहां रकाबगंज गुरुद्वारा परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री के इस दौरे का जिक्र कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के व्यस्त कार्यक्रम के बीच प्रधानमंत्री ने गुरु घर पहुंचने के लिए समय निकाला। उन्होंने कहा कि मनीला में आसियान देशों का एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है, जिसमें दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नेता हिस्सा ले रहे हैं। भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। ऐसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक कार्यक्रम के बीच प्रधानमंत्री का गुरुद्वारा पहुंचना और संगत के साथ समय बिताना उल्लेखनीय है।

भाजपा सांसद के मुताबिक गुरुद्वारा खालसा दीवान 100 साल से भी अधिक पुराना धार्मिक स्थल है। इसके पुनर्विकास और जीर्णोद्धार के लिए विशेष समागम आयोजित किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने शामिल होकर आधारशिला रखी। उन्होंने गुरुद्वारे में माथा टेका और संगत से मुलाकात की।

यह फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा है और मनीला में सिख समुदाय के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र है। प्रधानमंत्री की इस यात्रा को भारत और फिलीपींस के बीच सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क संबंधों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / सौरव राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778578 Articles

Share this story