पंजाब के संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, एसआईटी गठित; सुरक्षा बढ़ाई गई

WhatsApp Channel Join Now
पंजाब के संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, एसआईटी गठित; सुरक्षा बढ़ाई गई


पंजाब के संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, एसआईटी गठित; सुरक्षा बढ़ाई गई


चंडीगढ़, 27 जुलाई (हि.स.)। पंजाब के संगरूर स्थित भाजपा कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम से हमला किया गया। घटना में कार्यालय की दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है और भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस के अनुसार, घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावरों ने कांच की बोतल में पेट्रोल भरकर उसे कार्यालय परिसर की ओर फेंका।

संगरूर के एसपी देवेंद्र अत्री

ने कहा कि सोमवार सुबह भाजपा कार्यालय पर बोतल फेंककर हमला करने की सूचना मिली। जिसके बाद डीएसपी दलबीर

सिंह तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीमें मौके पर पहुंची।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि बोतल आउटडोर गार्डन की दीवार के ऊपर से फेंकी गई,

जो इमारत के दो हिस्सों के बीच जाकर गिरी। मौके

पर आग लगने के निशान भी मिले हैं। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है,

इसलिए अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा सकती। जिन्होंने यह शरारत

की है, उनके खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस

ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों

के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। सीसीटीवी फुटेज

खंगाली जा रही है।

इस

बीच संगरूर भाजपा नेता रणदीप देओल ने बताया कि सोमवार

सुबह केयरटेकर ने बताया कि ऑफिस में आग लगी है,

उसने इसकी फोटो भेजीं। उन्होंने

तुरंत ये जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केवल ढिल्लों को

दी। इसके बाद पुलिस यहां आई।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 1 अप्रैल 2026 को चंडीगढ़ स्थित भाजपा मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला किए जाने की घटना भी सामने आ चुकी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story