पुणे में जीका वायरस के 5 नए मरीज, प्रशासन सतर्क

WhatsApp Channel Join Now

मुंबई, 07 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र के पुणे जिले में जीका वायरस के 5 नए मरीज मिलने से प्रशासन सतर्क हो गया है। इन पांचों के रक्त के नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए थे। शनिवार शाम को सभी के रक्त नमूनों में जीका वायरस की पुष्टि हुई। इनमें तीन गर्भवती महिलाएं भी हैं। पुणे में इस समय कुल जीका वायरस के 11 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पुणे नगर निगम ने नागरिकों को सावधान रहने की अपील की है।

पुणे में मिले सभी संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है। जीका वायरस का संक्रमण होने पर मरीजों में शरीर पर लाल चकत्ते, बुखार और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं। पुणे नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश दिघे ने कहा कि जीका वायरस से पीडि़तों का इलाज जारी है और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। डॉ. वर्षाली माली ने बताया कि जीका वायरस से सबसे ज्यादा खतरा गर्भवती महिलाओं को रहता है। इस वायरस से गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को जोखिम बढ़ जाते हैं। पुणे नगर निगम ने मच्छर निवारक दवाइयों का छिडक़ाव करना शुरू कर दिया है और नागरिकों से भी साफ सफाई रखने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/पवन

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story