Promise Day History & Significance 2025: कब और क्यों मनाया जाता है प्रॉमिस डे? यहां जानें इतिहास व महत्व

WhatsApp Channel Join Now

फरवरी का दूसरा सप्ताह कपल्स के लिए बेहद खास माना जाता है। क्योंकि यह वैलेंटाइन वीक होता है, जो 7 से 14 फरवरी के बीच आता है। इस दौरान, प्रेमी जोड़े अलग-अलग तरीकों से अपने प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन वीक में एक दिन को कोई ना कोई खास डे के रूप में मनाया जाता है। रोज डे के साथ वीक की शुरुआत होने के साथ इसके पांचवे दिन प्रॉमिस डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। यूं तो कपल्स के लिए वैलेंटाइन वीक पूरा ही स्पेशल होता है। लेकिन, प्रॉमिस डे की बात कुछ अलग होती है। जोड़े इस दिन एक दूसरे से मोहब्बत की कसमें वादे करते हैं। पर, क्या आपको पता है, इसे मनाने के पीछे आखिर वजह क्या है। अगर नहीं, तो आइए जानते हैं प्रॉमिस डे के बारे में कुछ विशेष बातें।

प्रॉमिस डे का इतिहास 

promise day  date

प्रॉमिस डे हर साल 11 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे से कई कसमें और वादे करते हैं। कहते हैं रिलेशनशिप को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए प्रॉमिस का अहम रोल होता है। यही कारण है कि कपल्स इस दिन को बेहद खास तरीके से मनाते हैं। जोड़े इस स्पेशल दिन पर अपने रिश्तों को लेकर कई प्रॉमिसेज भी करते हैं। प्रॉमिस डे किसी भी रिलेशनशिप के लिए सबसे खास होता है। क्योंकि यही वो मौका होता है, जब कपल्स के साथ हंसी खुशी से रहने और हर कदम पर साथ निभाने के वादे करते हैं। इसलिए यह दिन सेलिब्रेट करना बेहद जरूरी होता है।(पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए टेडी बियर के साथ दें ये स्पेशल गिफ्ट)

कपल्स प्रॉमिस डे क्यों मनाते हैं? 

Promise day  history and significance

जिंदगी में प्रॉमिस का बड़ा महत्व होता है। यह प्यार और रिश्तों के लिए काफी अहम माना जाता है।वैलेंटाइन वीक के इस खास दिन पर लोग एक-दूसरे से वादे करते हैं, जो उनके रिश्ते को मजबूती और भरोसा देने का काम करते हैं। रिश्ते में नोंक-झोंक होना आम बात है। प्रॉमिस डे यह याद दिलाता है कि आप हर परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे। ऐसा माना जाता है कि प्रॉमिस करने से रिश्ते में विश्वास बढ़ता है और रिलेशनशिप सही राह पर चलती है।(Valentine Day पर पार्टनर के लिए घर पर ही बनाएं खास तोहफा, बिना खर्च बन जाएगी बात)

Share this story