प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन मुंबई पहुंचे

WhatsApp Channel Join Now

मुंबई, 16 नवंबर (हि.स.)। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी प्रिंसेस केट मिडलटन तीन दिवसीय भारत दौरे पर सोमवार को मुंबई पहुंचे।बैलार्ड एस्टेट में सचिन तेंदुलकर और स्थानीय युवाओं के साथ गली क्रिकेट खेलना उनके दौरे का खास आकर्षण रहा।

ब्रिटेन के शाही दंपति अर्थशॉट प्राइज समारोह में शामिल होने के बाद दोनों बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे, जहां प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी बैठक होगी।शाही दंपति की आवागमन को देखते हुए मुंबई में यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 16 से 19 नवंबर तक दक्षिण मुंबई के कई हिस्सों में प्रतिबंध लगाए हैं। हालांकि, पुलिस की सार्वजनिक सूचना में कुल डायवर्ट किए गए रूटों की निश्चित संख्या नहीं बताई गई है। प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं

- हुतात्मा राजगुरु चौक और फ्री प्रेस रोड पर वीआईपी वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था।

- शहीद भगत सिंह मार्ग से बल्लार्ड पियर की ओर जाने वाले रास्ते पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित।

- एन. मोरारजी रोड पर सामान्य उत्तर-दक्षिण यातायात बंद।

- एनसीपीए के आसपास विनय के. शाह मार्ग और दोराबजी टाटा रोड पर पार्किंग प्रतिबंध।

- एम्बुलेंस, दमकल और पुलिस वाहनों को छूट दी गई है।

-17 नवंबर : मुंबई में छठा अर्थशॉट पुरस्कार समारोह। पर्यावरण संरक्षण और जलवायु समाधान के क्षेत्र में काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

-18 नवंबर : नई दिल्ली रवाना होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात प्रस्तावित है।

- मुंबई में क्रिकेट, फैशन और फिल्म जगत से जुड़े कार्यक्रमों में भी उनकी भागीदारी रहेगी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अंचल तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777873 Articles

Share this story