प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक डॉ. राजगोपाल चिदंबरम के निधन पर शोक व्यक्त किया
नई दिल्ली, 4 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक डॉ. राजगोपाल चिदंबरम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मोदी ने कहा कि डॉ. राजगोपाल चिदंबरम भारत के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख वास्तुकारों में से एक थे और उन्होंने भारत की वैज्ञानिक एवं सामरिक क्षमताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “डॉ. राजगोपाल चिदंबरम के निधन से बहुत दुःख हुआ। वे भारत के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख वास्तुकारों में से एक थे और उन्होंने भारत की वैज्ञानिक और सामरिक क्षमताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें पूरा देश कृतज्ञता के साथ याद करेगा और उनके प्रयास आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे।”
उल्लेखनीय है कि डॉ. राजगोपाल चिदंबरम का जन्म 11 नवंबर, 1936 को चेन्नई में हुआ था। चिदंबरम का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उन्होंने पोखरण-I (1975) और पोखरण-II (1998) के परमाणु परिक्षणों में अहम भूमिका निभाई थी। चिदंबरम को 1975 और साल 1999 में पद्मश्री और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार