राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने कोलकाता अग्निकांड में जानमाल की हानि पर जताया दुख

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने कोलकाता अग्निकांड में जानमाल की हानि पर जताया दुख


नई दिल्ली, 19 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता के फ्री स्कूल स्ट्रीट इलाके में मंगलवार देर रात एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया।

राष्ट्रपति ने बुधवार को कोलकाता अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कोलकाता में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोक संपत्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कोलकाता अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर दुख जताया। उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने अग्निकांड पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद कर रहा है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story