राष्ट्रपति 2 से 7 फरवरी तक ओडिशा और छत्तीसगढ़ के दौरे पर

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति 2 से 7 फरवरी तक ओडिशा और छत्तीसगढ़ के दौरे पर


नई दिल्ली, 01 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 02 से 07 फरवरी तक ओडिशा और छत्तीसगढ़ की दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु 02 फरवरी की शाम को भुवनेश्वर पहुंचेंगी। वहां 03 फरवरी को ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय के आज जरिए विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रपति 04 फरवरी को रायरांगपुर के महुलदिहा स्थित बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आदिवासी नेता भंजबीर सुनाराम सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसके साथ राष्ट्रपति रायरांगपुर में सरकारी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, ओयूएटी परिसर, तीरंदाजी केंद्र, शहर सौंदर्यीकरण और जल निकासी उन्नयन परियोजनाओं, विभिन्न सीएसआर परियोजनाओं व एमएससीबी विश्वविद्यालय सूचना प्रौद्योगिकी परिसर जैसी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगी।

राष्ट्रपति 06 फरवरी को सिमिलिपाल में आदिवासी समुदायों की महिलाओं और युवाओं से बातचीत करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति भुवनेश्वर में ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क के सहयोग से ओडिशा सरकार द्वारा आयोजित 'ब्लैक स्वान समिट, इंडिया' में भी शिरकत करेंगी।

राष्ट्रपति 07 फरवरी को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 'बस्तर पंडुम 2026' महोत्सव का उद्घाटन करेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Share this story