राष्ट्रपति ने ज्ञानी जैल सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति ने ज्ञानी जैल सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की


नई दिल्ली, 05 मई (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में देश के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु ने ज्ञानी जैल सिंह के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन समर्पण, सादगी और देश सेवा का प्रतीक रहा है।

उल्लेखनीय है कि ज्ञानी जैल सिंह (5 मई 1916 -25 दिसंबर 1994) देश के सातवें राष्ट्रपति वर्ष 1982 से 1987 तक थे। वे यह सर्वोच्च पद संभालने वाले पहले सिख थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में 1972-77 तक तथा केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में 1980 से 82 तक कार्य करने वाले ज्ञानी जैल सिंह के कार्यकाल में ऑपरेशन ब्लू स्टार और 1984 के सिख-विरोधी दंगे जैसी महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं थीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story