राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छह से आठ अक्टूबर तक हिमाचल दौरे पर

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छह से आठ अक्टूबर तक हिमाचल दौरे पर


शिमला, 05 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 6 से 8 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 6 अक्टूबर को बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्रथम दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इस अवसर पर वह एम्स बिलासपुर के विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी तथा डिग्री और उपाधियां प्रदान करेंगी।

राष्ट्रपति के हिमाचल प्रवास के दौरान 7 अक्टूबर को वह लाहौल-स्पीति जिले में रोहतांग स्थित अटल सुरंग का दौरा करेंगी। अटल सुरंग देश की सामरिक एवं परिवहन दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है और इससे मनाली तथा लाहौल-स्पीति के बीच वर्षभर संपर्क सुविधा उपलब्ध हुई है।

राष्ट्रपति का यह हिमाचल दौरा तीन दिवसीय होगा। उनके प्रवास को लेकर संबंधित जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story