कार्बी युवा महोत्सव-2024 में भाग लेंगी राष्ट्रपति, 17 जनवरी को पहुंचेंगी असम
Dec 28, 2023, 19:48 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
गुवाहाटी, 28 दिसंबर (हि.स.)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 जनवरी को कार्बी युवा महोत्सव 2024 के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने के लिए असम का दौरा करेंगी। यह कार्यक्रम असम के कार्बी आंगलोंग जिले के तारालांग्सू (डिफू) में होगा। राष्ट्रपति मुर्मू के अलावा, असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा, मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान, नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति समारोह में उपस्थित रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/अरविंद/आकाश

