राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छह दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचीं

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छह दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचीं


भुवनेश्वर, 02 फ़रवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने छह दिवसीय ओडिशा दौरे पर साेमवार की शाम को भुवनेश्वर पहुंचीं। वह भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

हवाई अड्डे पर ओडिशा के राज्यपाल डाॅ. हरि बाबू कुंभमपाटी और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति सीधे हवाई अड्डे से लोक भवन के लिए रवाना हुईं, जहां वह ठहरेंगी। अपने दौरे के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को जाजपुर, बालेश्वर और पुरी जाएंगी। इस दौरान वह विभिन्न धार्मिक, शैक्षणिक और सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए राजधानी भुवनेश्वर समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो

Share this story