राष्ट्रपति ने सिक्किम पुलिस को 'राष्ट्रपति का पुलिस कलर' प्रदान किया

WhatsApp Channel Join Now

गंगटोक, 28 मई (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति का पुलिस कलर प्रदान किया है। राष्ट्रपति ने गुरुवार को राजधानी गंगटोक के पाल्जोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह के बीच सिक्किम पुलिस को यह अलंकरण प्रदान किया।

यह पुरस्कार सिक्किम पुलिस को कानून और व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, आधुनिकीकरण और सिक्किम पुलिस के नवीनीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया है। सिक्किम यह पुरस्कार प्राप्त करने वाला देश का 15वां राज्य बन गया है।

इस अवसर पर राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, मंत्रीगण, विधायकगण, सिक्किम सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / Bishal Gurung

Share this story